Read Time:1 Minute, 17 Second
हेमंत कुमार तिवारी की रिपोर्ट
झारखंड पुलिस सेवा ही लक्ष्य के तहत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय,कोरटा,डंडा,जिला- गढ़वा में पदस्थापित A.S.I. शैलेंद्र सिंह ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोरटा के बच्चों के बीच हैंडबॉल, बॉल, स्किपिंग और टॉफी का वितरण किया तथा शारीरिक व्यायाम के साथ पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। यही नहीं बल्कि शैलेन्द्र सिंह ने बच्चों को पढ़ाया भी। उन्होंने कहा की आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इसलिए हर माता पिता का फर्ज बनता है की हम अपने -अपने बच्चों को खुब पढायें ताकि उनका भविष्य उज्जवल बन सके। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए यह भी कहा की पढ़ाई के साथ- साथ खेल कूद भी जरूरी होता है। इस मौके पर A.S.I शैलेन्द्र सिंह के साथ- साथ विद्यालय के अन्य बच्चे उपस्थित थे।
