विवेक मिश्रा की रिर्पोट
कांडी। प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को अबुआ आवास के लिए हंगामा कर रही आधा दर्जन महिलाओ को कांडी प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष पिंकु पांडे ने समझा बुझा कर मामला शांत कराते हुए दो महिलाओ का तत्काल रजिस्ट्रेशन करवा दिया। प्रमुख ने बताया कि माधुरी कुंवर एवं ललिता देवी का नाम पहले से आवास की सूची में दर्ज था। उनके आवास का रजिस्ट्रेशन कराया गया जबकी अन्य महिलाओ को अगले बीतिए वर्ष में जांचोपरांत आवास का लाभ दिलाया जायेगा। बताते चले कि खरौंधा पंचायत की आधा दर्जन महिलाए सोमवार को कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंच कर मुखिया पर आवास दिलाने के नाम पर अवैध राशि की मांगने को लेकर हंगामा कर रही थी। महिलाए बीडीओ को आवेदन देकर आवास दिलाए जाने की मांग कर रही थी। प्रमुख ने महिलाओ से बात कर एवं दो महिलाओ के आवास के रजिस्ट्रेशन कराते हुए आने वाले समय में अन्य महिलाओ को आवास दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

Read Time:1 Minute, 32 Second