झारखंड:-IAS पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद उनके पति अभिषेक झा को भी ED ने किया गिरफ्तार
गढ़वा दृष्टि #ARMAN की रिपोर्ट
रांची- आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा- काले धन की मैया पूजा सिंघल IAS ,झारखंड में मुख्यमंत्री जी ने इन्हें माइनिंग व उद्योग विभाग लूटने के लिए दिया था को ED ने आज रॉंची में गिरफ़्तार कर लिया, सूचना अनुसार इन्होंने पैसे के खेल में राजनेता के भूमिका का भी खुलासा किया है.
इसके थोड़ी देर बाद ही उनके पति अभिषेक झा को भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की मेडिकल जांच करायी जा रही है. सदर अस्पताल की टीम मेडिकल जांच के लिए ईडी कार्यालय पहुंच गयी है.
ईडी ने आइएएस पूजा सिंघल से मंगलवार को भी 9 घंटे पूछताछ की थी. बुधवार को भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों के कई सवालों का पूजा सिंघल जवाब नहीं दे पायीं. इससे पहले इस मामले में उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो गयी है. ईडी सूत्रों के अनुसार कोलकाता में छापामारी के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating