रंका मोड़ पर लगा 200 केवीए का ट्रांसफर्मर
रंका मोड़ पर लगा 200 केवीए का ट्रांसफर्मर
गढ़वा : शहर के रंका मोड़ पर शुक्रवार को 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर के प्रयास से मुहल्ले वासियों को बिजली की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल गई।
जानकारी के अनुसार शहर के रंका मोड़ पर स्व. बैजनाथ तिवारी के घर के समीप स्थित ट्रांसफर्मर पिछले दो दिनों से खराब था। जिससे रंका रोड, राखी मोहल्ला राकी मोहल्ला की बहुत बड़ी आबादी दो दिनों से अंधेरे में थी। क्षेत्र के लोगों के समक्ष पेयजल की भीषण समस्या संकट उत्पन्न हो गई थी। बहुत प्रयास के बाद भी ट्रांसफर्मर बनाया नहीं जा सका। इसके बाद इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों व विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर को दी गई। विधायक प्रतिनिधि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग के पदाधिकारी से मिलकर तत्काल उक्त मोहल्ला के लिए नया ट्रांसफर्मर उपलब्ध करवाया। साथ ही इसे शुक्रवार की देर शाम में स्थापित कर दिया गया। मोहल्ले वासियों ने मंत्री श्री ठाकुर व विधायक प्रतिनिधि को धन्यवाद दिया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating