पलामू लातेहर सीमा पर दो नक्सली संगठन में ताबड़तोड़ फायरिंग । Jharkhand naxal news

Read Time:1 Minute, 16 Second

लातेहार और पलामू ज़िले के सीमावर्ती क्षेत्रों में मंगलवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद और TPC के दस्ते के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी पलामू-लातेहार सीमा पर डोंकी और कोल्डिहा के बीच हुई।
माना जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दो प्रतिबंधित संगठनों के बीच यह टकराव हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

घटना पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र और लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार जेजेएमपी दस्ते का नेतृत्व गणेश लोहरा कर रहा था। वहीं, गोविंद टीएसपीसी दस्ते का नेतृत्व कर रहा था।

एसडीपीओ ने कहा है कि दो उग्रवादी संगठनों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भवनाथपुर केतार मार्ग पर मिले शव की हुई पहचान, बड़ी ख़बर Garhwa Drishti Top News
Next post अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो की मौत, बड़ी खबर, Jharkhand News